Vice Principal & Principal 2026 — 5,847 explained questions, 18 chapters and 13 full papers for the DoE Delhi CRT.Start reading
Principal Sarathi VP & Principal 2026

सामान्य हिंदी — Hindi Language Skills

कारक, संधि, समास, मुहावरे और वर्तनी — पूरा अध्याय, नि:शुल्क।

60explained questions
10items in the 2022 paper
1chapter

Where candidates lose marks on this

  1. "श्रृंगार" को शुद्ध मान लेना — शुद्ध रूप शृंगार है (श + ऋ की मात्रा); यही नियम शृंखला पर भी।
  2. "चिन्ह" और "ब्रम्ह" लिखना — संयुक्ताक्षर में 'ह' पहले आता है: चिह्न, ब्रह्म (वैसे ही: जिह्वा, बाह्य, आह्वान)।
  3. हर 'से' को करण मान लेना — गिरना/निकलना/डरना/अलग होना हो तो वह अपादान है।
  4. हर 'को' को कर्म मान लेना — देने का भाव या "के लिए" का अर्थ हो तो संप्रदान।
  5. नीलकंठ, पीतांबर, चतुर्भुज को कर्मधारय/द्विगु कहना — जब अर्थ शिव/विष्णु (कोई तीसरा) हो, समास बहुव्रीहि है।
  6. दशानन को द्विगु समझना — संख्या से शुरू होकर भी यह रावण का बोधक है → बहुव्रीहि।
  7. "उपरोक्त" को शुद्ध मानना — मानक रूप उपर्युक्त (उपरि + उक्त) है।
  8. "अनेकों", "प्रत्येक छात्रों" जैसे प्रयोग — 'अनेक' स्वयं बहुवचन; 'प्रत्येक/हर' के साथ एकवचन।
  9. दोहा-सोरठा की मात्राएँ उलट देना — दोहा 13-11; सोरठा 11-13; चौपाई 16-16।
  10. यमक और श्लेष का घालमेल — शब्द दुहराया जाए (अर्थ बदलते हुए) = यमक; शब्द एक बार आकर अनेक अर्थ दे = श्लेष।

Where this is taught

FREE

सामान्य हिंदी

60 questions · 10 in the 2022 paper

›

Start your VP & Principal 2026 preparation → How the exam is marked